ब्रेकिंग न्यूज़

आजाद समाज सेवा समित ने सरकारी राशन डीलरों पर कार्यवाही की माँग, यूनिट रिकॉर्ड विभाग को सौपें

जुगेंद्र सिहं।उझानी

विधानसभा 114 बिल्सी के नगर उझानी सभी सरकारी राशन डीलरों द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया उसकी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी जिला अधिकारी बदायूं तत्पश्चात 4 जुलाई 2022 को कमिश्नर बरेली मंडल बरेली से की गई है 9 सरकारी राशन डीलरों की शिकायत की गई। आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी ने बताया कि जांच अधिकारी से जांच निष्पक्ष करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएं। समिति के पास सबूत आ गए हैं जिसमें फर्जी यूनिट के साथ-साथ सही यूनिट ज्यादा काटे गए। समिति को न्याय नहीं मिलता है तो हम आगे भी जाने को तैयार बैठे हैं। कार्रवाई जब तक नहीं होगी तब तक चैन से नहीं बैठेंगे इस दौरान राकेश कुमार सक्सेना एडवोकेट; अनिल ठाकुर; चंद्रसेन; बालिस्टर सिंह यादव; राजाराम; नरेश कुमार; ठाकुर देवेंद्र सिंह; विशंभर दयाल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button