बदायूं:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा संचालित
यश तोमर। बदायूं

उत्तर प्रदेश/बदायूं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के गंगा दूतों के चतुर्थ बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कृषि विज्ञान केंद्र उझानी के सभागार में प्रारंभ हुआ।
इस दौरान विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ युवा समाजसेवी और गंगा महाआरती कछला के वरिष्ठ सदस्य अखिल अग्रवाल, वरिष्ठ यूथ लीडर विकास पटेल और जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने स्वामी विवेकानन्द और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने युवाओं को गंगा को अविरल बनाने के अभियान में तन्मयता से जुड़ने को लेकर प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव डीपीओ नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह, वरिष्ट युवा लीडर सुधीर यादव, मुख्य प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार, अशोक तोमर, ऋषभ सिंह ओमपाल, कमलेश देवी मनीष कुमार आदि युवाओं ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार गंगवार एवं अतिथियों का आभार अनुज प्रताप सिंह डीपीओ नमामि गंगे ने व्यक्त किया है।
Subscribe to my channel


