ब्रेकिंग न्यूज़

अतेन्द्र विक्रम सिहं बने ब्लाक प्रमुख एसोसिएशन बदायूं के जिलाध्यक्ष,सभी ब्लाक प्रमुखों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण होगा

यश तोमर।बदायूं

उत्तर प्रदेश। बदायूं लोक निर्माण विभाग बदायूं के अतिथि ग्रह मे जनपद के ब्लाक प्रमुखों की बैठक बुधवार को हुई जिसमें क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों तथा ब्लाक प्रमुखों की सर्व सम्मति से दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिहं को ब्लाक एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बदायूं मनोनीत किया गया है अतेन्द्र विक्रम सिंह युवा हैं कुशल राजनीतिक परिवार से सम्वंध रखते है दातागंज विधायक राजीव कुमार सिहं उर्फ बब्बू भइया के बड़े पुत्र हैं छात्र जीवन से ही राजनीति से शुरुरात की है युवाओं मे अपनी अलग पहचान रखते है हर रोज अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं को सूनते है। नवनिर्वाचित जिलाघ्यक्ष अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आप लोगों ने जो मुझे जिम्मेंदारी दी है मैं पूर्ण ईमानदारी लग्न मेहनत के साथ आपके सम्मान के लिए कार्य करूगा ब्लाक प्रमुखो को शासकीय व् विकास कार्यों की समस्याओ को शीघ्र निस्ताकरण कराया जायेगा। दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र बिक्रम सिंह को म्याऊं प्रमुख विनीता शाक्य उसावां ब्लाक प्रमुख ममता सिंह ने जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है ।

Related Articles

Back to top button