ब्रेकिंग न्यूज़
अमांपुर ब्लॉक में किसानों ने शुरू की धान की रोपाई, झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज/अमांपुर बारिश न होने से खरीफ की बुवाई के लिए किसान परेशान था। सबसे अधिक चिंता धन की खेती की थी। बुधवार को बारिश हुई तो सब चिंताएं हवा हो गई और चेहरे खिल उठे। किसान बारिश के साथ ही तेजी से खेतों में धान की रोपाई में जुट गए है। किसान पुष्पेन्द ने बताया कि इस समय जो बारिश हुई है। वह पानी के रूप में अनाज की बारिश हुई है। समय पर बारिश होने से किसानों को काफी फायदा हो गया है। ग्रामीण केशवदेव ने बताया कि धान की गढ़ाई 400 और 600 रूपये बीघा मजदूर ले रहे है। किसान राधेश्याम ने कहा कि भगवान ने हम किसानों की पुकार सुनकर बारिश के रूप में खजाना बरसाया है।प्रधान राकेश यादव ने कहा कि बारिश किसानों के लिए अमृत के समान है। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। समय से धान की फसल तैयार कर सकेंगे।
Subscribe to my channel


