ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में निकाली अभिनन्दन यात्रा

दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज/न्यौली श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के भारतीय गणराज्य के प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर मानपुर नगरिया में एक अभिनन्दन यात्रा का आयोजन किया गया। इस अभिनन्दन यात्रा का शुभारंभ महिला समाजसेवी सीमा शाक्य व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने संयुक्त रूप रूप से झण्डी दिखाकर न्योली जमालपुर मार्ग स्थित किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सोलंकी (चिन्टू) के आवास से किया। अभिनन्दन यात्रा में सम्मिलित बाइक सवार भारत माता की जय, वन्देमातरम एवम स्वागत है भई स्वागत है मुर्मू जी का स्वागत है जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। अभिनन्दन यात्रा का समापन मथुरा – बरेली मार्ग पर पुलिस चौकी के पास किया गया। इस दौरान उपसस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सीमा शाक्य ने कहा कि भाजपा में सर्वसमाज का सम्मान सुरक्षित है आजादी के बाद पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर पहुंची है जिससे हमारा सबका साथ , सबका विकास का नारा साकार हुआ है। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने उपस्थित जनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला को बिठा देना यही रामराज्य है आज के भारत मे वंशवाद को कोई जगह नहीं है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सोलंकी (चिन्टू), ब्रह्मानन्द सोलंकी, मण्डल महामन्त्री द्वय देवेन्द्र पचौरी व सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी, धीर सिंह, सेक्टर संयोजक वीरेश चौहान, दुष्यन्त चौहान, राजकुमार, अंकित मिश्रा, संजय बघेल,नीरज रघुवंशी, मनोज राघव, प्रेम सिंह , प्रमोद राजपूत, जितेन्द्र सोलंकी, याकूतगंज प्रधान विजय सोलंकी, संजय सोलंकी, दिनेश सोलंकी, सोनू बघेल, यतेन्द्र साहू, रजत साहू, पंकज बघेल, सुरेन्द्र चौहान ,जयपाल सिंह, अशोक सोलंकी, सुशील कुमार, गौरव सोलंकी, रामु सोलंकी, मोहित सोलंकी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button