भिलाई: देवेंद्र यादव पहले ऐसे विधायक है, जो हर घर जाकर पूछ रहे समस्या और कर रहे सभी का निदान….
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार को वार्ड 50 शास्त्री नगर खुर्सीपार पहुंचे। जहां वे वार्ड के हर गली मोहल्ले और पूरे एरिया का निरीक्षण किया। वार्ड के हर घर परिवार से मिले एवं उनके घर गए। उनका हालचाल जाना। सभी से बातचीत की और वार्ड की समस्याओं पर भी चर्चा कर जानकारी ली। साथ ही वार्ड में लोगों की समस्याओं का समाधान भी करवाया।रविवार को भी विधायक देवेंद्र यादव खुर्सीपार क्षेत्र के वार्ड 50 का दौरा करने पहुंचे। अचानक अपने खुद के घर के आंगन में अपने लाडले विधायक देवेंद्र यादव को देख कर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल था। विधायक को अपने बीच देख कर लोगों में काफी उत्साह रहा। विधायक देवेंद्र यादव एक-एक गली और एक-एक व्यक्ति के घर गए। उनसे भेंट मुलाकात की और सब का हालचाल जाना। बड़े बुजुर्गों काे प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया।
Subscribe to my channel


