ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: मध्य प्रदेश के कावड़िया की ट्रेन से कटकर मौत

कासगंज । सदर कोतवाली क्षेत्र मे कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर मध्य प्रदेश के रहने वाले कावड़िए की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। दर्दनाक हादसा नदरई स्थित रेलवे पुल पर ट्रैक पोल संख्या 249/14-15 के निकट हुआ। लगभग दो बजे मथुरा की ओर से कासगंज आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर कावड़िया की मौत हो गई। इसकी शिनाख्त मध्य प्रदेश के जनपद मुरैना क्षेत्र के थाना पोरसा के ग्राम चंद्रिकापुरा निवासी चरण सिंह पुत्र मेवाराम के रूप में हुई है।.जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button