ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: कावड़िए की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, व्यवस्था परखने पहुंचे- डीआईजी

उत्तर प्रदेश/कासगंज शूकर क्षेत्र सोरों से कावड़ भरने आए मध्य प्रदेश के कावड़िए की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में जिला प्रशासन ने कमियों को दूर कराया। दोपहर बाद डीआईजी भी जिले में पहुंचे। पुलिस की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कावड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली इस दौरान एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी एके सिंह, एसडीएम पंकज कुमार, सीओ सदर डीके पंत, तहसीलदार अजय कुमार दोपहर से लेकर शाम तक पुल के निकट ही डेरा डाले रहे। अधिकारियों ने पुल के निकट भरा पानी भी निकलवाया है।
Subscribe to my channel


