ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: साइंटिस्ट व प्रशासनिक अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहते हैं मेधावी सत्यम व तान्या,भाई-बहिन की सफलता पर परिवार में खुशियों का माहौल है।

कासगंज/अमांपुर सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में 96,8 प्रतिशत अंक पाकर सत्यम राजपूत विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे। वही सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में 89,9 प्रतिशत अंक पाकर तान्या राजपूत विद्यालय में चौथे स्थान पर रही है। कासगंज के सेंट जोसफ स्कूल में अव्वल आए भाई-बहन की सफलता पर विद्यालय परिवार व परिजन खासे खुश है। मेधावी सत्यम राजपूत साइंटिस्ट व तान्या राजपूत प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। उनके पिता राकेश राजपूत अमांपुर क्षेत्र के महदवा प्रथामिक विद्यालय में शिक्षक है। बेटा-बेटी की सफलता के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है

Related Articles

Back to top button