कासगंज: जनपद भर में हो रहेअवैध अतिक्रमण हटवाने में सहयोग करें व्यापारी- एसपी

कासगंज एसपी ने शहरों एवं कस्बों बिगड़ी यातायात व्यवस्था एवं हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने में व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। एसपी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं के सुधारने में व्यापारियों का अपेक्षित सहयोग मांगा है। मंगलवार की दोपहर व्यापारियों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक पुलिस कार्यालय पर हुई है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि जिले के शहरी एवं कस्बाई इलाकों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए जन सहयोग आवश्यक है। इसमें व्यापारिक संगठनों की भूमिका अग्रणी है। उन्होंने जिले के समस्त व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों से व्यवस्थाओं में सुधार करने में पुलिस के सहयोग की अपील की है। एसपी ने संगठनों के पदाधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर दीपकुमार पन्त, आरआई रविन्द्र कुमार मलिक, यातायात निरीक्षक गणेश चौहान व्यापार मंडल के सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, अखिलेश अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, मोहम्मद फारुख, अमित पल्तानी, जितेंद्र वार्ष्णेय, किशोर अग्रवा, शिवकुमार भारद्वाज, गोपाल माहेश्वरी सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


