ब्रेकिंग न्यूज़

कैंप क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निगम कमिश्नर से की चर्चा

दीपक कुमार । विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कैंप क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओ का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिशनर से भेंट मुलाकात कर चर्चा की गई, और बिंदुवार ध्यानाकर्षण कराकर जनहित के कार्यों में गति लाने को कहा गया। साथ ही समस्याओ का निराकरण शीघ्र किया जाए निगम कमिश्नर देवेश ध्रुव ने आश्वासन दिया की सभी समस्याओ का निदान शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ,कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता , नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, महामंत्री तरुण सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, रश्मि साव, नवीन सिंह,एन धनराजू , स्मिता धोडके, चंदेश्वरी बांधे,नोहर वर्मा, अजहर अली,इसकी जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button