ब्रेकिंग न्यूज़

करेंट लगने से ठेका श्रमिक की हुई मौत परिजनों ने किया विरोध,की मुआवजे की मांग 

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत निगम के वार्ड-27 शास्त्री नगर में मंगलवार की सुबह करेंट लगने से एक 35 साल के ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। इस दौरान ठेका श्रमिक शास्त्री नगर में पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के घर में सैप्टिक टैंक के गड्ढे में काम कर रहा था इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में विद्युत करेंट फैलने से वह फंस गया। कुछ लोगों ने विद्युत प्रवाह रोककर उसे बाहर निकाल तत्काल लाल बहादुर शास्त्री हास्पिटल ले गए। इसके बाद सुपेला बीएम शाह हास्पिटल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे कि मृतक ठेका श्रमिक के भाई ने बताया कि शास्त्री नगर में पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा का घर में सैप्टिक टैंक का काम करने उसके भाई चंद्रमणि साहू (35 वर्ष) को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि सुबह सैप्टिक गड्ढे से पानी निकालने के दौरान चंद्रमणि को करेंट लगा और गंभीर हो गया। उसे कुछ लोगों की मदद से बहादुर शास्त्री हास्पिटल ले जाया गया फिर हालत गंभीर देखते हुए बीएम शाह हास्पिटल लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने चंद्रमणि को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चंद्रमणि दो बच्चों का पिता था तथा निजी ठेकेदार राम अवतार के अधीन काम करता था। चंद्रमणि की करेंट से मौत की खबर मिलते ही शास्त्री नगर स्थित उसके मोहल्ले में मातम पसर गया है। पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा पर आरोप लगातें हुए विरोध किया। पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा ने बताया कि सैप्टिक टैंक से पानी निकालने के लिए राम अवतार का श्रमिक चंद्रमणि उनके घर में आज सुबह से काम कर रहा था। ठेकेदार ने टैंक से पानी निकालने स्वयं की मोटर लगा रखी थी। इस दौरान मोटर खराब हुआ तो चंद्रमणि पानी भरे गड्ढे में नीचे उतरा इसी दौरान विद्युत करेंट पानी में फैल गया और चंद्रमणि भी करेंट की चपेट में आ गया।

Deepak

Related Articles

Back to top button