ब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं: बिसौली में घर के सामने खड़े ई रिक्शा से बैटरी चोरी,  पुलिस ने नहीं की  रिपोर्ट दर्ज 

बदायूं/ बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पिन्दारा में घर के बाहर खडे ई-रिक्शा से बैटरी चोरी हो गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। ग्राम पिन्दारा निवासी विनय जाटव के मुताबिक वह क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। रात रोजमर्रा की तरह अपने कार्य से वापस आकर उसने घर के सामने ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। 19 जुलाई की रात्रि में ई रिक्शा से बैटरी चोरी हो गई। सुबह होने पर जब उसने ई रिक्शा चलाने का प्रयास देखा तो उसके होश उड़ गए। ई-रिक्शा से 4 बैटरी गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 20 जुलाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग  थी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहें हैं।

Related Articles

Back to top button