कासगंज: रेलवे महाप्रबंधक ने कासगंज जंक्शन का किया निरीक्षण,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश /कासगंज-पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा आज अपने दल बल के साथ कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने कासगंज रेलवे स्टेशन, डीजल लॉबी सहित कई जगहो का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह खामियां मिली, जिसपर उन्होंने अधिकारियों को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए, वही पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम से मिलने व्यापार मंडल के नेता पहुंचे, व्यापारी नेताओं ने एक ज्ञापन देकर सहावर गेट रेलवे फाटक पर अंडरपास बनवाने या ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है, इस दौरान मीडिया द्वारा कासगंज एटा रोड पर बने रेलवे पुल के नीचे से फोरलेन बनाने की मंजूरी के सवाल से महाप्रबंधक बचते नजर आए।
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा कासगंज- एटा फोर लाइन बनाते समय रेलवे विभाग को एटा – कासगंज रोड स्थित गांव नदरई के समीप रेलवे पुल के नीचे फोरलेन बनाने के लिए मंजूरी मांगी थी, इस एवज में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 3 वर्ष पूर्व रेलवे विभाग को 4 करोड़ रुपए की धनराशि भी जमा करा दी गई थी, लेकिन 3 साल पूरे होने पर बावजूद भी अभी तक रेलवे विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग को मंजूरी नहीं दी गई, जिससे बरसात के दिनों में रेलवे पुल के नीचे बने सिंगल रोड अंडर पास में पानी भर जाता है, बीते दिन पूर्व अंडर पास में पानी भरने की वजह से कुछ कांवड़िया रेलवे पुल के ऊपर से रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक कावड़िया की मौत भी हो गईथी।ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता,रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल,रजत बिरला, सतवीर सिंह मंकू, अंकित अग्रवाल, मोहम्मद फारुख, विकास गुप्ता, कबीर प्रताप सिंह चौहान, राज गुप्ता राजवीर सिंह सोलंकी अनिल अग्रवाल मिंकी अग्रवाल मनोज अग्रवाल पूरन सिंह राणा तनुज राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


