ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: आरएसएस ने अमांपुर में मनाया गुरू पूजन उत्सव।

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के कुसमा देवी महाविद्यालय एवं अल्लीपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरू पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में काफी संख्या में स्वयंसेवक पहुंचे और भगवा ध्वज को गुरू मानकर समर्पण किया।कार्यक्रम में जिला प्रचारक अशोक जी ने कहा कि संघ देश और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है। इसके स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से समर्पण की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य करने के लिए उत्सुक रहते हैं। खंड प्रचारक राहुल ने कहा कि स्वयंसेवक बिना किसी उपेक्षा के संघ कार्य में सहयोग करते है। संघ भगवा ध्वज को ही परम पुज्य गुरू मानकर कार्य करता है और इनकी पूजा करता है। नगर संघ चालक राकेश पाराशर ने कहा कि वर्ष में एक बार गुरू पूजन के माध्यम से सभी स्वयंसेवक अपना समर्पण करते है। संघ समाज में समरसता का भाव जगाने का काम करता है। इस अवसर पर खंड कार्यवाह सत्यवीर सिंह, मंडल कार्यवाह आदित्य नंदन, जवाहर सिंह प्रतिहार, योगेन्द्र सिंह प्रतिहार, जागन सिंह सोलंकी, राकेश पाराशर, दरवेश फौजी, विजय गुप्ता, चित्तर सिंह, पुष्पेन्द वर्मा, शिव सिंह, आकाश गुप्ता सर्राफ, अंकुश, श्रीराम सोलंकी, संजय सोलंकी, वीरी सिंह, रामखिलाडी उपाध्याय, राहुल, पुष्पेन्द, प्रशान्त आर्य आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button