बदायूं: क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा एसपी सिटी प्रवीन चौहान के सम्मान में विदाई समारोह

बदायूं: क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा एसपी सिटी प्रवीन चौहान के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। महासभा के पदाधिकारियों द्वारा श्री चौहान को माला, शॉल, पगड़ी, तलवार व अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।इस दौरान क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि एस पी सिटी के रूप में प्रवीन चौहान जी का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है हम सब उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, मार्गदर्शक प्रताप सिंह आचार्य, संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजय रतन सिंह, रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष जग मोहन सिंह, अखिलेश चौहान, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय दिव्यांग सभा धर्मेंद्र सिंह वैद्य, पूर्व जिला महासचिव वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला संगठन मंत्री अभिषेक पुंडीर, नगर सचिव शेर बहादुर सिंह, आलोक सिंह चौहान आदि रहे।
Subscribe to my channel


