ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: जिलाधिकारी ने ब्लाक कासगंज की ग्राम पंचायत भड़पुरा भरसौली में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

कासगंजः जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड कासगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़पुरा भरसौली के ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर मेें जनचौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्यायें सुनीं। गांव का भ्रमण करते हुये प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, गांव में बनाये गये अमृत सरोवर, मनरेगा से निर्मित इंटरलाकिंग बाईपास मार्ग की सड़क, पेयजल परियोजना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये शिविर में जिलाधिकारी ने स्वयं ब्लडप्रेशर मशीन को चैक कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जनचौपाल एवं भ्रमण व निरीक्षण के दौरान में बीएसए, डीआईओएस, अधिशाषी अभियंता जलनिगम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ग्रामोद्योग, मत्स्य सहित अन्य अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी कासगंज एवं सम्बंधित विभागों के क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी.समेत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button