कासगंज: अमांपुर में संघ के कार्यकर्ता को दी जिन्दा दफनाने की धमकी, दी तहरीर

कासगंज/ अमांपुर। कस्बा में नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता को इंस्टाग्राम पर जिन्दा दफनाने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
कस्बा के गांधीनगर निवासी दुष्यंत गुप्ता पुत्र कौशल किशोर गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता है। नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर 25 जुलाई को समीर सिद्दीकी पुत्र जाबिर सिद्दीकी के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने मित्र राशिद पुत्र जाकिर भुर्जी के फोटो के साथ पोस्ट शेयर की गई थी। कुछ देर बात धमकी भरा मैसेज डिलीट भी कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य ने बताया कि दुष्यंत गुप्ता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली गई है।
Subscribe to my channel


