प्रदेश सरकार को नहीं है तुलसी जन्मस्थान निर्धारण करने का हक,ज्ञापन के माध्यम से कराया विरोध दर्ज
दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज: तीर्थ वासियों में 23 तारीख को मुख्यमंत्री कार्यालय से तुलसी जन्म स्थान से संबंधित विवादित ट्वीट पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए राज्य सरकार को संबोधित जिलाधिकारी कासगंज को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के दौरान अखंड आर्यावर्त नर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया शूकर क्षेत्र सोरों जो कि वराह भगवान की मोक्षस्थली और महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के रूप मे विश्व भर में विख्यात है जन्म स्थान के संबंध में आज ही शूकर क्षेत्र सोरों में उनके वंशज वह अन्य कई अकाट्य प्रमाण शूकर क्षेत्र की पावन धरा पर उपलब्ध है जिसे कई बड़े-बड़े विद्वानों द्वारा भी स्वीकार किया गया है।
तुलसीदास जी के चचेरे भाई नंददास और उनके गुरुओं की समाधि आज भी तीर्थ नगरी सोरों में आज भी स्थित हैं। इस दौरान लेखक अशोक पांडे ने बताया कि यहां बांदा के गजेटियर में यह स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है की महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी शूकर क्षेत्र से आकर यहां पर बसे थे। इस दौरान उमेश पाठक यह बताया कि तुलसीदास के जन्म स्थान के संबंध में निर्विवाद रूप से देश के बड़े-बड़े विद्वानों में जन्म स्थली के रूप में शूकर क्षेत्र सोरों को मान्यता दी है। जबकि कर्म स्थान राजापुर बताया गया है। दिनांक 23-7 -2022 को मुख्यमंत्री कार्यालय से राजापुर को तुलसी का जन्म स्थान बताते हुए वहां के विकास के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए जो कि बेहरी दुर्भाग्य का विषय है कर्म क्षेत्र के रूप में राजापुर के विकास के लिए वहां को आपके व आपके व आपके कार्यालय द्वारा अधिकारियों को आदेशित किया गया है तो हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जन्म स्थान बताते हुए अगर वहां के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार धन आवंटित करती है, तो यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण व निराशाजनक होगा, जिसके लिए हम सब को ना चाहते हुए भी विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन बाद जिला प्रशासन की होगी इस दौरान अशोक पांडे जी उमेश पाठक योगेंद्र निर्भय और सचिन बाबू लल्ला फर्सेबार मोना महेरे कपिल पंडित तन्मय निर्भया तन्मय पचौरी संजय तिवारी रामदास विश्वकर्मा सीताराम तिवारी रोहित तिवारी संजय चौधरी संजय उपाध्याय पप्पू यादव श्याम दीक्षित प्रमोद उपाध्याय मनोज दीक्षित आदि मौजूद थे
Subscribe to my channel


