ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: मुख्यमंत्री के ऑफिस ट्वीट के बाद तुलसी जन्म स्थान प्रकरण को लेकर ब्राह्मण कल्याण सभा ने दिया धरना,चलाया हस्ताक्षर अभियान सोरों के तुलसी पार्क पर 2 घंटे का दिया धरना

उत्तर प्रदेश /कासगंज: रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान प्रकरण को लेकर ब्राह्मण कल्याण सभा तुलसी पार्क पर 2 घंटे का धरना प्रदर्शन किया एवं चलाया हस्ताक्षर अभियान इस दौरान 3 दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से राजापुर को तुलसीदास के जन्म स्थान को दर्शाते हुए विकास कार्यों के संबंध में एक ट्वीट किया गया थाजिसके बाद सोरों शूकर क्षेत्र में सोशल मीडिया के साथ जमीनी स्तर पर भी लगातार धरना प्रदर्शन शुरू हो गए हैं ।इसी कड़ी में आज ब्राह्मण कल्याण सभा एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों द्वारा हरपदी कुंड स्थित तुलसी पार्क पर दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक धरना प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ,संजय तिवारी ,योगेंद्र बाबू, पवन दुबे, दुर्गा शंकर तिवारी, आशुतोष शर्मा, भोला शंकर महेरे,रजत महेरे ,रामभजन तिवारी,धर्मेंद्र पाठक,नगेन्द्र दिक्सित,प्रशांत चौधरी,रवि कांत,दयाल गिरी,कर्ण कोठेवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button