कासगंज: दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को हुआ शिविर का आयोजन

कासगंज/सिढ़पुरा समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मापन एवं वितरण शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र सिढपुरा पर किया गया,जिसमें 6 से 14 आयु वर्ग के विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार एवं उपकरण उपलब्ध कराए गए। शिविर कार्यक्रम में 150 से अधिक दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक महोदय वीरेंद्र कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी सिढपुरा श्री अंकित मिश्रा जी ने की। शिवर में पूर्ण व्यवस्था यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने की। इस दौरान क्रमश यूटा के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह पाल ,संरक्षक राज किशोर सिंह , कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम , यूटा ब्लॉक अध्यक्ष सिढपुरा राकेश कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण कांत लवानिया, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह पाल , ब्लॉक उपाध्यक्ष उर्वेश कुमार वर्मा सहायक अवनीश कुमार, दिनेश कुमार जी एवम् गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


