ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर विरोध किया

कासगंज।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय भैया के निर्देशानुसार बढ़ती हुई महंगाई खानें पीनें सामान में जीएसटी को लेकर विरोध कर एसडीएम सदर को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से खाने पीने की वस्तुओं से जीएसटी हटाने की सरकार से मांग की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत की अगुवाई में दिया गया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से गुरपाल सिंह, प्रदीप कुमार,तारा सिंह बघेल, उमेश यादव, दिलीप गुप्ता, अनिल कुमार बघेल, छोटेलाल कनौजिया, सत्यवीर यादव, सुधाकर सिंह यादव,राजकुमार एडवोकेट, लटूरी सिंह,आदित्य कुमार, वीरपाल सिंह, भगवान सिंह, जगदीश गांधी, हरिओम सहित आदि रहे।
Subscribe to my channel


