भिलाई: जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा भव्य कावड़ यात्रा,शिवनाथ नदी से जल लेकर जायंगे प्रचीन देव बलौदा शिवालय,रहेंगे दिग्गज नेता
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई: जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 1 अगस्त सोमवार को सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से बाबा भोले नाथ के हजारों भक्तों के साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे। शिवनाथ नदी से कावड़ में जल भरकर पैदल पैदल होतें हुए देवबलोदा मंदिर पहुंचेगे। जहां देव बलौदा के पुरातात्विक शिव मंदिर में वर्षों पुराने शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इसी बीच भव्य पूजा आरती और महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया जाएगा। जय हनुमान सेवा वाहिनी के संगठन मंत्री श्री डामेंद्र परगनिहा ने बताया कि यात्रा की शुरूआत सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से होगी। इससे पहले यहां शिवनाथ नदी में स्नान करके सभी भक्त नदी तट पर स्थित शिवालय में पूजा अर्चना करेंगे। साथ नदी के जल को देवबलोदा के शंकर भगवान के मंदिर में अर्पित किया जाएगा। कावड़ यात्रा में भव्य झांकी और विभिन्न जगहों पर कावड़ यात्रा का स्वागत होगा। सेवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि दिग्ग्ज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, रामजन्मोत्सव समिति के संयोजक, संरक्षक सहित सभी पदाधिकारी, दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय, उनके भाई राकेश पांडेय, चारू लता पांडेय सहित वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन, विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल सहित शहर के सभी बड़े जनप्रतिनिधि समाज सेवी, कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त सहित सभी को आमंत्रण दिया गया है। जय हनुमान सेवा वाहिनी के संगठन मंत्री श्री डामेंद्र परगनिहा ने बताया कि यात्रा की शुरूआत सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से होगी। जहां शिवनाथ नदी में स्नान करके सभी भक्त नदी तट पर स्थित शिवालय में पूजा अर्चना करेंगे। साथ नदी के जल को देवबलोदा के शंकर भगवान के मंदिर में अर्पित किया जाएगा। कावड़ यात्रा में भव्य झांकी और विभिन्न जगहों पर कावड़ यात्रा का स्वागत होगा। सेवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि दिग्ग्ज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, रामजन्मोत्सव समिति के संयोजक, संरक्षक सहित सभी पदाधिकारी, दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय, उनके भाई राकेश पांडेय, चारू लता पांडेय सहित वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन, विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल सहित शहर के सभी बड़े जनप्रतिनिधि समाज सेवी, कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त सहित सभी को आमंत्रण दिया है।
Subscribe to my channel


