ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा, छत्रपति शिवाजी पार्क में किया वृक्षारोपण

कासगंज।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आवास विकास स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं अन्य समाज के बंधुओ ने वृक्षारोपण किया।जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी ने वृक्षारोपण का महत्व बताया और कहा वृक्षारोपण मूल रूप से पौधों को पेड़ का रूप देने की प्रक्रिया है।इसीलिए उनका अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाता है। जिला संयोजक राहुल वर्मा ने बताया वृक्षारोपण के बुनियादी लाभों में से एक यह है, कि वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, और जानवरों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं वृक्षारोपण के दौरान नगर सहमंत्री यश मिश्र,नगर प्रचार प्रमुख अभिषेक दुवे,नगर सोशल मीडिया प्रमुख दिव्यांशु सक्सेना, जिला सयोजक विश्व हिन्दू परिषद गो रक्षा संघ अमित सक्सेना,मनोज यादव,रूद्र प्रताप चौहान,अंश चौहान, दीपांशु सक्सेना,कुशाग्र शक्या आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button