ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: डीएम हर्षिता माथुर ने गरीब दिव्यांग बीए की छात्रा को इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की

कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा एक गरीब दिव्यांग बीए की छात्रा कुमारी किरन पुत्री लाखन सिंह को जन सहयोग के माध्यम से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की। इस दौरान छात्रा द्वारा जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से पूर्व में मुलाकात कर अपनी बी ए की पढ़ाई पूर्ण करने के लिए उसके दिव्यांगता एवं आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एक स्कूटी का अनुरोध किया गया था, जिससे वह महाविद्यालय जाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। ज़िला प्रशासन द्वारा गणमान्य नागरिकों से सम्पर्क स्थापित कर जनसहयोग के माध्यम से इस कार्य हेतु प्रयास किए गए और छात्रा को स्कूटी उपलब्ध करायी ।
Subscribe to my channel


