ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: भाजपा युवा मोर्चा ने सुशासन तिहार में विभिन्न समस्याओं को लेकर ध्यान आकर्षण कराया

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार देने के लिए शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है! आयोजन के जरिए सरकार गांव गांव, वार्ड वार्ड तक पहुंच रही है. सरकार का मकसद है कि गांव गरीबों की जरुरतों और उनकी दिक्कतों का समाधान किया जाए!

इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम के कैंप 1, वार्ड क्रमांक 30 में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने भिलाई शहर की विभिन्न समस्याओं में ध्यान आकर्षण कराया गया। सुशासन तिहार 2025 में वार्डो के छोटे से छोटे समस्यायों का निराकरण शिविर के माध्यम से किया जा रहा है. सरकार ने डेढ़ साल में गांव गांव में 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किया हैं. अब तक 3 लाख से अधिक आवास और स्वीकृत हो गया है. इस शिविर में शहरी आवास की मांग भी की गई है. नगर निगम के भिलाई के वार्डों के लोग पहुंचे और विभिन्न समस्याओं को लेकर पत्र दिया गया है जिनका निराकरण भी किया जा रहा है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का विजन रहा है सुशासन जिसके अनुरूप पूरे प्रदेश में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु सुशासन तिहार अभियान चलाया जा रहा है, गांव गांव, शहर शहर में जनता के बीच जाकर निगम प्रशासन उनकी समस्याओं को सुन समझकर निरीक्षण कराएंगे। जनता इसका लाभ लेकर अपनी मांगे रख सकती है! युवा मोर्चा द्वारा सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, हॉस्पिटल, पट्टा, भूमि अधिकार , पोल लगाने, बारिश के पूर्व नाले नली की सफाई जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया। जिसके निवारण से कैंप सहित भिलाई की जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर, पार्षद सत्यदेवी जायसवाल, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, पार्षद शैलेजा, पार्षद प्रियंका भोला साहू, पार्षद लक्ष्मी दिवाकर, राजकुमार जायसवाल, भोला साहू, धर्मेंद्र दिवाकर, धनराजू, रमेश चौधरी, युवा मोर्चा जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, जिला कार्यकारी सदस्य रोशन सोनी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button