कासगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विचार गोष्ठी के साथ किया वृक्षारोपण
दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कासगंज के कार्यकर्ताओं के द्वारा विद्यार्थी परिषद के वृक्षमित्र अभियान के निमित्त श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में विचार गोष्ठी व वृक्षारोपण किया गया । जिसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रान्त सहमंत्री तेजेन्द्र लोधी ने छात्र छात्राओं को विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाये जा रहे वृक्षमित्र अभियान के विषय मे जानकारी दी और पर्यावरण के विषय में छात्रों से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का निवेदन किया उन्होंने कहा वृक्ष है तो जीवन है। जिला संयोजक राहुल वर्मा ने कहा कि आज के समय प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह वृक्ष लगाकर एक जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका निभाएं। वृक्षारोपण के दौरान नगर मंत्री अंकित पाठक,नगर सहमंत्री यश मिश्रा,राज माहेश्वरी,नगर सह आंदोलन प्रमुख हिमांशु लोधी सहित छात्र मौजूद रहे
Subscribe to my channel


