ब्रेकिंग न्यूज़

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर श्री नगला में कार्यक्रम आयोजित

दीपक कुमार। विशेष संवादाता

कासगंज/पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्री नगला में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दीपक पाल एवं अन्य स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया, जिसमें समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी, अत्तर सिंह पाल, प्रधान धीरेंद्र शाक्य, पुष्पेंद्र कुशवाहा, मुन्नालाल शाक्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।अत्तर सिंह पाल ने अपने वक्तव्य में कहा, अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन आज भी प्रेरणा का स्रोत है।अब्दुल हफीज गांधी ने कहा, अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, न्याय और सामाजिक समानता का प्रतीक है। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति और लोककल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।प्रधान धीरेंद्र शाक्य ने कहा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण कर समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव के नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और लोकमाता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सोपाली बघेल ने की तथा संचालन दीपक पाल ने किया। इस मौके दीपक बघेल, रविंद्र बघेल, अजय पाल बघेल, रामसनेही बघेल, रमन पाठक, पवन राठौड़ आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button