ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश:बदायूं में ट्रैक्टर चालक ने कावड़ियों को रौदा,इलाज के दौरान एक कावड़िए की मौत
यश तोमर। बदायूं

उत्तर प्रदेश/ बदायूं: उझानी थाना के कछला गंगा घाट से जल भरकर पैदल लौट रहे दो कांवड़ियों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर दी इस दौरान एक कांवड़िए की इलाज के दौरान मौत हो गई है घटना रविवार की सुबह 4 बजें की है। दहेमू पुलिया पर दोनों कावड़िया पैदल शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जा रहे थें। इसी दौरान ट्रैक्टर चावक ने कावडिय़ों को रौद दिया। सूचना पर एसएसपी बदायूं मेड़ीकल कालेज कांवड़ियों को देखने तत्काल पहुंचे थे उपचार के लिए मेड़ीकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान लगभग सुबह 08 बजे शिव भक्त शंकर लाल उम्र 33 वर्ष निवासी फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली की मृत्यु हो गई पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
Subscribe to my channel


