ब्रेकिंग न्यूज़

स्वीकृति के 18 माह में मकान बनाकर गृह प्रवेश पर मिलेगी 32.850 रुपए प्रोत्साहन राशि।

दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर निगम भिलाई द्वारा सभी 70 वार्डों में विगत दिनों में वीएलसी घटक का सर्वे कराया गया। जिसमें 1469 हिग्रहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है, जिसमें 462 हितग्राहियों का शासन से स्वीकृत हो गया है तथा 74 नया डीपीआर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य के नगरी प्रशासन विकास विभाग एवं भारत सरकार द्वारा लाभार्थी आधारित बीएलसी घटक अंतर्गत समयबद्ध क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को निर्धारित समयावधि में लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना प्रारंभ की जा रही हैं। जो हितग्राही समय अवधि में 18 महीने में अपना मकान बनाकर के अपने नए मकान में निवास करने लगेंगे उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को निर्धारित समय सीमा में आवास का लाभ प्रदान किए जाने हेतु प्रोत्साहन करना है। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना हेतु राशि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लाभार्थी आधारित निर्माण ;बीएलसी घटक अन्तर्गत स्वीकृत ऐसे हितग्राही, जिनके द्वारा निर्धारित 18 माह की समयावधि में अपने आवास का निर्माण पूर्ण करते हुए गृह प्रवेश किया गया है, उन्हें राशि रू 32.850. प्रति आवास हितग्राहियों के खाते में सीधे हस्तान्तरित की जावेगी।

Deepak

Related Articles

Back to top button