ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल- मंत्री टंक राम वर्मा ने किया प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। सुपेला के अमित पार्क होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने पिछले 11 वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल जिला प्रभारी संदीप शर्मा, अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक राकेश सेन, भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, और दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे,नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंह एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता रहे। अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसादमृखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भिलाई जिला क्षेत्रांतर्गत सेवानिवृत भारतीय सेना के जवान अपने परिधान में उपस्थित थे,जिससे कार्यक्रम देशभव्तिमय हो गया था, साथ ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी शिक्षाविद,अधिवक्तागण, डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड एकाण्टेंट, प्राचार्यगण एवं कलाकर व खिलाड़ी भी रहे। इस दौरान मंत्री टंकराम मंत्री वर्मा ने सरकार के परिवर्तनकारी प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में नारी-शक्ति का सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर बढ़े हैं, जिससे एक मजबूत ‘डिजिटल इंडिया’ की नींव पड़ी है। सबका साथ, सबका विकास” की भावना से भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 2025-26 तक 6.8% की विकास दर अनुमानित है।

* आत्मनिर्भर भारत के तहत PLI योजनाओं और MSME समर्थन से ₹1.61 लाख करोड़ का निवेश आया और 11.5 लाख से अधिक नौकरियां सृजित हुईं।

* मजबूत और निर्णायक नेतृत्व ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जैसा कि सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हवाई हमलों से साबित हुआ।

* डिजिटल इंडिया ने भारत को ‘डिजिटल डोमिनेंस’ की दिशा में अग्रसर किया है, UPI लेनदेन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और देश फिनटेक में वैश्विक नेता बन गया है।

* स्वास्थ्य सेवा में जन औषधि केंद्रों से दवाओं की कीमत में 50-90% की कमी आई है, जिससे ₹38,000 करोड़ की वार्षिक बचत हुई है।

* शिक्षा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई और कौशल विकास योजनाओं ने 1.6 करोड़ युवाओं को सशक्त बनाया।

* कनेक्टिविटी में ग्रामीण सड़कों, राजमार्गों, मेट्रो रेल और हवाई अड्डों के निर्माण में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

* वैश्विक स्तर पर भारत ने G-20 की अध्यक्षता सफलतापूर्वक की और पर्यावरण संरक्षण में नेतृत्व की भूमिका निभाई।

* भारत अब ‘उधार लेने वाला’ नहीं, बल्कि ‘देने वाला’ राष्ट्र बन गया है, जिसने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और चंद्रयान-3 की सफलता से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

मंत्री वर्मा ने कहा कि यह “असली एम्पावरमेंट” का दौर है, जहां पेशेवरों को सम्मान और अवसर मिले हैं, और भारत एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रेमलाल साहु, जिला ने किया जिला संयोजक विजय जायसवाल विजेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, योगेन्द्र सिंह, ब्रजेश बिचपुरिया, शिरिषअग्रवाल, वीरेन्द्र साह रविशंकर सिंह, मनीष अग्रवाल, जीतेन्द्र यादव, कीर्ति नायक, मिथिलाखिचरिया, दिलीप पटेल, कन्हैया लाल सोनी, के. गणपति, खिलावन साहू, तुलसी साह, स्वीटीकौशिक, सरला आचार्य, प्रभुनाथ मिश्रा, शंकरलाल देवांगन, संजय जे. दानी, चन्द्रकांता माण्डले,सीता साह, रामखिलायन वर्मा, सतीष साह नटवर ताम्रकार, तरूण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रामजीनिर्मलकर, शशिभगत, प्रशांत गुप्ता, गोपाल साहू सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग जिसमें आई.पी.मिश्रा, अजय भसीन, अनिल शर्मा, पुरुषोत्तम टावरी, संदीप अग्रयाल, संतोष अग्रवाल, प्रशांतआकांत, पी. सी. देवांगन, डॉ प्रदीप चौधरी, संजय सिंह, विकास जायसवाल, दुर्विजय यादय, उत्तमसिन्हा, लोमन सिंह, डी.के, चौहान, रोमनाथ वर्मा, सुधन लाल साहू राजेश शर्मा, दया सिंह, एस.एन. सिंह, राजेश श्रीवारतव कविता बिस्वाल, रशिमी सिंह, स्वाति साहू, भूषण अग्रवाल, नीतेशमिश्रा, आकाश ठाकुर, अभिषेक सिंह, रवि कश्यप, तुषार देवांगन, ज्ञानदास मानिकपुरी, सचिनताप्रकार, राजेन्द्र सिंह, रूपराम साह, सूर्यकांत पाण्डेय, रूपराम साह, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह,शैलेन्द्र सिंह, अवतार सिंह, अंकूर शर्मा, कुबेर शर्मा, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रोफेशनललोग एवं भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थिति थें।

Deepak

Related Articles

Back to top button