कासगंज: मानपुर नगरिया मैन मार्केट से 11000 विधुत लाइन को लेकर दुकानदारों में आक्रोश, विधुत लाइन रोकने की मांग
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया मे 11000 विधुत लाइन मेंन मार्केट से होकर निकाल रहे हैं। जिसको लेकर आसपास के दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला। विद्युत लाइन को रोके जाने को लेकर जिलाधिकारी एवं बिजली विभाग मुख्य अभियंता कासगंज को ज्ञापन सौंपा है।
आपको बता दें कि मानपुर नगरिया मैं 11000 की विधुत लाइन मैन मार्केट से होकर निकाल रहे हैं। जिसकों लेकर दुकानदारों में आक्रोश है। प्रधान प्रतिनिधि रूपकिशोर बघेल नंदूलाल महेश्वरी,कैलाश ने बताया कि पहले से ही 444 की दो विधुत लाइन पड़ी हुई है। जिससे आए दिन समस्या होती रहती है और अब मार्केट से होकर 11000 की विधुत लाइन निकाल रहे है। इस लाइन से काफी खतरा है। आक्रोश दुकानदारों ने जिलाधिकारी एवं बिजली विभाग मुख्य अभियंता कासगंज को ज्ञापन सौंपकर मांग की 11000 की लाइन मार्केट से होकर न निकाली जाए। मांग करने वालों में प्रधान प्रतिनिधि रूपकिशोर बघेल नंदूलाल महेश्वरी,प्रेम साहू, विजय कुमार, सौरभ चौहान, महेंद्र पाल सिंह, रवि चोपड़ा, देव उर्फ प्रमोद कुमार, कैलाश पुनीत महेश्वरी, ओंकार, सोनू राघव, ऋषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


