ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग जिले में शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय 

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

दुर्ग। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग द्वारा डॉ जया साहू योग कार्यक्रम नोडल अधिकारी के नेतृत्व में हरीत योग अंतर्गत औषधीय पौधों का वितरण किया गया l जिसमें डॉ लक्ष्मी मार्कण्डेय, डॉ सुमन साहू, डॉ शैलेन्द्र ठाकुर, डॉ एकता चंद्राकर, डॉ राम स्वरूप मरकाम , डॉ कल्पना ठाकुर एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के तृतीय दिवस में योग अभ्यास के पश्चात त्रिफला पानी से नेत्र प्रक्षालन एवं योगा प्रोटोकोल के सूक्ष्म व्यायाम कराए गए तथा उपस्थित लाभार्थियों को पम्पलेट एवं अंकुरित चना व मूँग का वितरण किया गया। 21जून को जिला के खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में होने वाले योग दिवस का प्रचार प्रसार चलित वाहन से आयुष कार्यालय दुर्ग द्वारा किया जा रहा है l

Deepak

Related Articles

Back to top button