ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय संगठन सह-महामंत्री शिवप्रकाश से दया सिंह ने की मुलाकात
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई: भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन सह-महामंत्री शिवप्रकाश छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को चार्ज किए और दिशा-निर्देश दिए।इस बीच बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने राष्ट्रीय संगठन सह-महामंत्री शिवप्रकाश से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। दया सिंह ने भोले बाबा की बारात और सावन सोमवार के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इसी बीच शिवप्रकाश ने खूब सराहा और बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी।
Subscribe to my channel


