ब्रेकिंग न्यूज़

शाला प्रवेश उत्सव में सहभागिता एवं शिक्षकीय रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पहल 

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

दुर्ग । दुर्ग जिला में आज ग्राम ननकट्ठी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य प्रतिभा देवांगन, ग्राम सरपंच सुशील साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रेमलाल नायक, उपसरपंच रवि कुमार साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष अनिल यादव एवं विद्यालय विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल तिवारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधायक कोर्सेवाड़ा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के शुरुआती चरण विशेष रूप से कक्षा 9वीं और 10वीं अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इसी समय यह तय होता है कि छात्र-छात्राओं की रुचि किस विषय में है और वे आगे किस दिशा में अपने करियर का निर्माण करना चाहते हैं। उन्होंने एक विद्यार्थी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसने इस वर्ष 88% अंक प्राप्त किए हैं, उसे अगले वर्ष 95% का लक्ष्य लेकर पढ़ाई करनी चाहिए। हमें कभी भी अपने प्रयासों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए बल्कि सदैव कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए।अपने संबोधन में उन्होंने “नारी शक्ति” का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जब पहली वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से चली थी, तब उसका संचालन एक महिला लोको पायलट ने किया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और आज की बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कभी भी हतोत्साहित न होने की सलाह दी और अपने लक्ष्य को ऊँचा रखने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या महोदया ने विद्यालय में शिक्षकीय पदों की रिक्तता को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विधायक कोर्सेवाड़ा जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को अध्ययन हेतु प्रेरित किया गया।विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक व्यवस्था की मजबूती हेतु मेरा निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

Deepak

Related Articles

Back to top button