ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में बड़ी धूमधाम के साथ जगन्नाथ यात्रा निकाली गई,विधायक देवेंद्र नेसभी की सुख समृद्धि के लिए जगन्नाथ स्वामी से की कामना

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। भिलाई नगर में भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सेक्टर 6 एवं सेक्टर 4 मंदिर से प्रारंभ हुई इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा वातावरण “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा और भक्ति भाव से सराबोर हो गया। विधायक देवेंद्र यादव एवं नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने रथ यात्रा में भाग लेते हुए प्रभु श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की और रथ खींचा। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। रथ यात्रा का आयोजन युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजन की तैयारी की थी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, छाया, स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया गया था। भव्य रथ यात्रा में रंग-बिरंगी झांकियाँ, भजन-कीर्तन और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारा, प्रसाद वितरण और स्वागत द्वार की व्यवस्था की। पूरा मार्ग पुष्प वर्षा से सुसज्जित किया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, शांति और सद्भावना का प्रतीक है। ।यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रमाण है। रथ यात्रा ने लोगों में भक्ति, सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को प्रबल किया। आयोजन की सफलता में प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों का विशेष योगदान रहा।समाप्ति पर आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ रथ यात्रा का समापन किया गया। भिलाईवासियों के लिए यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा।

Deepak

Related Articles

Back to top button