ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भाजपा नगरिया मण्डल की कार्यकारिणी घोषणा

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की सहमति से जिला नेतृत्व द्वारा कर दी गई है। नवगठित कार्यकारिणी में जयकुमार वर्मा परतापपुर, अतुल सोलंकी याकूतगंज, अभय प्रताप सोलंकी नगरिया, रीना सिंह नगला रामचन्द्र, ममता साहू बाज़नगर, जितेन्द्र मौर्य नौगवां को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि देवेन्द्र पचौरी प्रधान बड़ा गांव एवं राजकुमार कश्यप नगला लालजीत को मण्डल महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं संगीता हरपालपुर, प्रेमपाल साहू नगरिया, कर्मवीर सोलंकी स्यारपुर, ओमसिंह सागर नगरिया, रवि दिवाकर मिर्जापुर एवं विक्रम राजपूत गुडगुड़ी को मण्डल मंत्री बनाया गया है। रामू सोलंकी नगला कृपाल को मण्डल आईटी प्रमुख, मोहित गुप्ता को मण्डल सोशल मीडिया प्रमुख एवं राजकुमार यादव अलादीनपुर को मण्डल मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है। उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया शीघ्र ही नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों, शक्तिकेंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों के स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Deepak

Related Articles

Back to top button