ब्रेकिंग न्यूज़

आपातकाल मीसा बंदियों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगेंद्र सिंह का किया सम्मानित 

दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। 26 जून आपातकाल के दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़ के मिसा बंदियों को प्रीतिभोज के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दुर्ग संभाग के प्रभारी योगेंद्र सिंह को मोमेंटो, फूल माला शाल से सम्मानित किया। तत्पश्चात दुर्ग संभाग के प्रभारी योगेंद्र सिंह पत्नी सुशीला सिंह, सच्चिदानंद उपासने आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का भी स्वागत एवं समान किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बताया कि हम मीसा बंदी सत्याग्रही ,श्रीमती गांधी ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उसके विरोध में पूरे भारत में छात्र-छात्राओं ने सत्याग्रह कर आंदोलन किया था। 1 जनवरी 1976 दुर्ग मुख्यालय में आंदोलन कर जेल भरो आंदोलन के तहत रायपुर सेंट्रल जेल में बंद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री जी ने योगेंद्र सिंह का भी सम्मानित किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button