भिलाई: प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित ,किसी भी खेल के लिए प्लेटफार्म होना जरूरी है-देवेन्द्र यादव
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई के सेक्टर 6 साईं मंदिर के हॉल में आयोजित आचार्य पंडित प्रेम नारायण शर्मा की स्मृति में तृतीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता जुलाई 2022- 23 जिसके आयोजक छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित किया गया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए योग खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन प्रस्तुत किया। योग कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि अतुल पर्वत अध्यक्ष कैन डू पर्वत फाउंडेशन रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी बीच विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आचार्य पंडित प्रेम नारायण शर्मा की स्मृति में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। किसी भी खेल के लिए प्लेटफार्म होना जरूरी है।इस मौके पर समाजसेवी हेमंत शुक्ला के अलावा योग प्रशिक्षक अरुण पंडा व योग गुरु अजीत पंडा आदि रहे।
Subscribe to my channel


