ब्रेकिंग न्यूज़

खास खबर : पीएम आवास के हितग्राही 1 जुलाई तक 10 अंशदान राशि जमा कर लाटरी में शामिल होवे 

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानों का आबंटन खुली लाटरी पद्वति के माध्यम से किया जाएगा। भिलाई के वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन जो पूर्व में मकान हेतु आवेदन निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना के काउन्टर कक्ष क्रं. 16 में जमा किये हैं। इस समाचार को सूचना मानकर संबंधित आवेदक 2 जुलाई 2025 तक निगम कार्यालय में उपस्थित होकर आवास आबंटन के कुल अंशदान राशि का 10 प्रतिशत निगम कोष में जमा करें। ताकि 3 जुलाई 2025 को होने वाली लाटरी प्रक्रिया में शामिल कर भूतल के आवासों का आबंटन किया जा सके।

Deepak

Related Articles

Back to top button