ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: प्रवेशोत्सव में जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने तिलक लगाकर पुस्तक भेंट की

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर 6 भिलाई नगर में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह रहे। स्कूल के प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर पुस्तक भेंट कर स्कूल प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं। बच्चों को शिक्षा मिले,स्कूल प्रबंधन को करनी चाहिए । बच्चों का सर्वांगीण विकास , नैतिक विकास एवं देश प्रेम की भावना बच्चों में गुरु ही कर सकता है। स्कूल प्रमुख श्रीमती दलजीत कोरादा ( हाई स्कूल ) श्रीमती काजल भल्ला मिडिल प्रमुख, श्रीमती प्रियंका पुरी प्राइमरी स्कूल की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ श्रीमती दलजीत कोरादा एवं भाजपा सरकार से नियुक्त रजनीकांत पांडे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्कूल प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल के शिक्षा, खेलकूद, प्रगति, उपलब्धियां को बताते हुए भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया। परीक्षाओं के परिणाम खेलकूद में बच्चों को शामिल कर स्कूल को उच्च स्तर पर ले जाने का भी सुझाव रखी। स्कूल स्टाफ के लिए 15 x 20 रूम की आवश्यकता की मांग की। कार्यक्रम में दिनेश जायसवाल अशोक जैन ,अंजलि पटनायक, ज्योति ठाकुर भाजपा कार्यकर्ता सहित बच्चों के माता-पिता भी कार्यक्रम में रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button