ब्रेकिंग न्यूज़

निगम एवं बीएसपी की संयुक्त टीम ने सिंगलयूज प्लास्टिक पर चलाया अभियान

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रं. 05 एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त टीम ने प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने अभियान चलाया। प्लास्टिक, झिल्ली, पन्नी का उपयोग प्रतिबंधित होने के बावजूद भी होटल, दुकान एवं ठेला व्यवसायियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था। दुकानदारों एवं ग्राहकों द्वारा प्लास्टिक में सामग्री खरीदी-ब्रिकी करने के बाद उसका उपयोग कर इधर-उधर फेंक देते है, जिससे कारण शहर की सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। सेक्टर क्षेत्र के सेंट्रल एवन्यु में ऐसे व्यवसायियों पर संयुक्त टीम द्वारा गंदगी फैलाने वालो पर चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं भविष्य में गंदगी न फैलाने हेतु निर्देशित किया गया। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने नगर निगम भिलाई क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह इस प्रकार की कार्यवाही नियमित रूप से की जाएगी। कार्यवाही के दौरान सागर दुबे एवं भिलाई इस्पात संयंत्र से रमा यादव, बलराम शुक्ला अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button