ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: पौधारोपण के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी हमें सामूहिक प्रयास करना चाहिए- रजनी बघेल 

एक पेड़ माँ के नाम का लगाने का लिया संकल्प- विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा

छत्तीसगढ़/भिलाई। एक पेड़ माँ के नाम ” वृक्षारोपण कार्यक्रम भिलाई-3, वार्ड-09 एकता नगर मुक्तिधाम रोड में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से दुर्ग सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल,अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़,भाजपा महामंत्री प्रेम लाल साहू, भाजयुमो महामंत्री उपकार चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष वरुण यादव,सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि सतीस साहू रहे। इस दौरान सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी ने अपनी उद्बोधन में कहा की देश की यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी की महत्वाकांक्षी पहल ” एक पेड़ माँ के नाम ” जो की यह अभियान पुरे देश में पर्यावरण की दिशा में अनुकरणीय पहल है पौधारोपण के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी हमें सामूहिक प्रयास करना चाहिए तभी यह पौधे लगाना सार्थक होगा, अतः इन्हें धरातल पर लाकर इन्हें सहेजने की जरुरत है । ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। श्रमती रजनी बघेल जी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा की इस अभियान में हमारी सहभागिता रहेगी। विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेकर हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा तभी सफलता मिलेगी। भाजपा महामंत्री प्रेमलाल साहू ने बताया की आज हम सभी ने मिलकर इस अभियान को बूथ इसतर पर चलाया जाएगा और हम सभी को मिलकर इस अभियान में भागीदारी निभानी होगी।‌ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मिलाई 3 मंडल के कार्यकर्ताओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से 0डा राधेश्याम वर्मा,बल्लू कुर्र ,श्याम सुन्दर जयसवाल, तोरण सोनी, बालमुकुन्द वर्मा राजेन्द्र सोनी,मलय बैनर्जी अजय साहू समीर अग्रवाल युवा मोर्चा अभिषेक रूपेन्द्र यादव जसवंत,वर्मा, रविनाहर,पुखराज जैन,पदमनी साहू सुशील कर्मकार,धनेश्वरी साहू,लीना चंद्राकर ,हुपेन्द्र चन्द्रा,रमा शर्मा,कुबेर पटेल संतोष भारद्वाज कनहैया यादव बजरंग ढीमर भरत निर्मलकर लवकुश सोनी अभिषेक शर्मा महेन्द्र साहू चन्द्रीका सोनी तेजस पाल संदीप पाली दीप पटेल ओमन निर्मलकर गीता वर्मा रानी वर्मा नरोतम गेंद्रे वीरेन्द्र पटेल अर्पणा बैनर्जी सुरज श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया मंडल अध्यक्ष वरूण यादव जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button