डॉ0 मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया- मनोज चौहान
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी डॉ0 श्यामप्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद को लेकर चलने वाली पार्टी है उसका एक एक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पण की भावना रखता है। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के मध्य व्यक्त किए।
वे डॉ0 श्यामप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ0 श्यामप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नगरिया मण्डल की संगोष्ठी सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने डॉ0 श्यामप्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी में डॉ0 श्यामप्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद पर प्रकाश डालते हुए
जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि डॉ 0 मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर रहा है। संगोष्ठी को मण्डल प्रभारी डॉ0 योगेन्द्र चौहान , पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन मोहित गौर ने किया। इससे पूर्व नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को माला व पार्टी का पटका पहनाकर किया। कार्यक्रम के अन्त में मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को वृक्षारोपण हेतु पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ0 बी0 डी0 राना,मण्डल प्रवासी रविन्द्र ब्रह्मचारी, ब्रह्मानंद आचार्यजी, मोहित गौर, मण्डल महामंत्री देवेन्द्र पचौरी, राजकुमार कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष रीना सिंह, अतुल सोलंकी, अभय प्रताप सोलंकी, जयकुमार वर्मा, जितेन्द्र मौर्य, मण्डल मंत्री संगीता, ओम सिंह सागर, रवि दिवाकर, कर्मवीर सोलंकी, प्रेम साहू, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, मण्डल मीडिया प्रभारी राजकुमार यादव, नाहर सिंह सोलंकी, किशोर चौहान, हिम्मत सिंह, संदीप कश्यप, नीलम सोलंकी, देवेन्द्र बघेल, योगेन्द्र बघेल, कन्हैया मौर्य, बालिस्टर साहू, प्रधान रामपाल साहू, सत्यपाल सिंह, योगेन्द्र बघेल, भूरे डीलर, अनिल बघेल, तेजप्रकाश सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


