भिलाई 3 भाजपा मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जंयती
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई । नूतन चौक कोसरिया यादव समाज भवन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से भिलाई 03 भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता रवि नाहर ने संबोधन में कार्यक्रताओ को एकजुट होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारो को लेकर चलने का संदेश दिया। धनेश्वरी साहू ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तेजेश पाल जी ने जन्म जयंती में सभी वार्डो में रक्तदान शिविर लगाने का संकल्प लिया।पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री गीता वर्मा ने डॉ श्यामा प्रकाश मुखर्जी को याद करते हुए बताया की आज वृक्षारोपण अधिक से अधिक करे ताकि समाज को सशक्त बनाया जाए मंडल अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया आभार समापन अजय साहू द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर अग्रवाल,महेंद्र साहू सम्यक तिवारी दीप पटेल,रीना चंद्राकर,पुष्पराज सिंह,आकाश यादव,पुस्कर चंद्राकर, रहे।
Subscribe to my channel


