ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज : गुरु शिष्य का संबंध सभी सांसारिक संबंधों से अलग है -राघव चाकर

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कथावाचकों, शिक्षकों एवं संगीत क्षेत्र के विशेषज्ञों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोरों के पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय दुबे ने विविध क्षेत्र की प्रतिभाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कथावाचक पंडित राघव चाकर ने कहा कि गुरु शिष्य का संबंध सभी सांसारिक संबंधों से अलग है।भारत में गुरु शिष्य के सम्बन्धों की एक लम्बी श्रृंखला रही है। मुख्य अतिथि संजय दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन संस्कृति का अनुपालन करने वाली एक मात्र पार्टी है गुरु शिष्य संबंधों को जीवन्त बनाए रखने के लिए पार्टी देश भर में व्यापक रूप से गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 राजीव बरबारिया,विकास शर्मा, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, अखिलेश मिश्रा, राजेश्वरी कश्यप, हिमानी मौर्य, योगिता पाराशर,प्रज्ञेष द्विवेदी, अनुपम परमार, अर्जुन राघव,हार्दिक पण्डित , होरीलाल बघेल, सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button