ब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं: गंगा घाट पर कावडिय़ों का उमड़ा जनसैलाब,गंगा में चार डूबे गोताखोरों ने बचाया

यश तोमर। बदायूं

उझानी के कछला गंगा घाट सावन मास तीसरे सोमवार को लाखों कावडिय़ों का उमड़ा जनसैलाब। गंगा घाट किनारे कावडिय़ों का मेला लगा रहा। इस दौरान कावड़ियों ने गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की। फिर जल भरकर ले गए। विभिन्न स्थानों पर कावड़ियों ने बंम बंम बोलें के जयकारे जमकर लगाएं। गंगा से लेकर उझानी तक जगह जगह कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। काफी जगहों पर भंड़ारों का आयोजन किया गया। इसी बीच गंगा में चार कांवड़िए डूब गए थे जिन्हें गोताखोरों की मदद से सकुशल निकाला गया। क्षेत्रा धिकारी उझानी शक्ति सिंह और क्षेत्राधिकारी सहसवान चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में सावन मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था अच्छी बनी रही। सीओ सहसवान सीओ उझानी थाना प्रभारी हरपाल बालियान चौकी इंचार्ज कछला प्रमोद कुमार ने कांवड़ियों के साथ तिरंगा बांटकर जागरूक किया

Related Articles

Back to top button