सुखदेव गोगामेड़ी का जीवन समाज के लिए समर्पित था- कौशलेन्द्र
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज। आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी जी के जन्म जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र सोलंकी एडवोकेट ने जिला पदाधिकारियों और करणी सैनिकों के साथ कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया, और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुखदेव गोगामेड़ी जी आज भी हम सभी करणी सैनिकों के साथ हैं उनके द्वारा किए हुए समाज हित के कार्यों से प्रेरणा लेते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं उन जैसी शख्सियत बार-बार जन्म नहीं लेती है, इसी के साथ जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र सोलंकी ने संगठन विस्तार पर चर्चा की l कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र सोलंकी, प्रभारी शिवकुमार सोलंकी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनु प्रताप, जिला प्रवक्ता सचिन विक्रम, महामंत्री सोमेश चौहान, महासचिव रिषभ चौहान आदि जिला के पदाधिकारी व करणी सैनिक मौजूद रहे!
Subscribe to my channel


