ब्रेकिंग न्यूज़

महिला वेटलिफ्टर्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई,खेलों इंडिया के तहत- सांसद विजय बघेल 

अनीता मिश्रा। विशेष संवाददाता

भिलाई। अस्मिता वेट लिफ्टिंग का आयोजन ग्राम झीट पाटन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल रहे‌ कार्यक्रम में वेटलिफ्टिंग जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक सरपंच राजु साहू, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, प्रणव शर्मा, दमनी साहू जनपद सदस्य, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि और दयानंद सोनकर नगर परिषद अध्यक्ष अमलेश्वर रहे। इस आयोजन में महिला वेटलिफ्टर्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जो खेलों इंडिया के तहत आयोजित किया गया था।

*खेल से ही है पहचान*: यह आयोजन खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। अस्मिता वेट लिफ्टिंग जैसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी उजागर किया जा सकता है। इस मौके पर विनय चंद्राकर सरपंच, गायत्री साहू सरपंच उफरा और मधुकांता साहू सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें

Related Articles

Back to top button