भिलाई: सेक्टर 2 में इस बार छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गणेश मूर्ति का होगा दर्शन हर साल की तरह पंडाल भी होगा बेहद खास, नारियल तोड़ कर किया भूमिपूजन
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। इस साल का गणेश उत्सव भिलाईवासियों के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। सेक्टर-2 गणेशोत्सव समिति की ओर से छत्तीसगढ़ की अब तक की सबसे विशाल और भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, जो पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।
यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि कला, आस्था और भव्यता का एक अद्भुत संगम भी होगा। समिति प्रमुख जे. श्रीनिवास श्रीनू ने बताया कि इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और मनमोहक होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी पंडाल की थीम पूरी तरह से अलग और आकर्षक रहेगी, जिसे फिलहाल भक्तों के लिए सरप्राइज रखा गया है।
समिति ने इसे ‘सरप्राइज थीम’ का नाम दिया है, जिसका खुलासा आगामी दिनों में किया जाएगा। पंडाल के निर्माण काम की शुरूआत के लिए आज नारियल तोड़कर और विधिविधान से पूजा अर्चना करके भूमिपूजन किया है। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी सहित सेक्टर 2 के नागरिक उपस्थिति रहे।
विशाल गणेश प्रतिमा बनेगी आस्था का केंद्र
सेक्टर-2 में स्थापित की जाने वाली इस गणेश प्रतिमा की ऊँचाई और निर्माण की शैली इतनी भव्य होगी कि यह देखने वालों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन जाएगा।मूर्तिकार प्रेमलाल ने इसे बनाया है, यह मूर्ति न केवल भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में आकर्षण का केंद्र बनने वाली है।
भव्य पंडाल की तैयारियाँ शुरू
समिति के अनुसार, पंडाल निर्माण की तैयारी जोरों पर है। थीम आधारित इस पंडाल को खास शिल्पकारों और कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। सुरक्षा, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रहेगा आयोजन
पूरे गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या, नृत्य-नाटिका, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएँ, भक्ति गीत और सामाजिक संदेश देने वाले कार्यक्रमों की भी योजना बनाई जा रही है।
समिति ने आम जनता से की भागीदारी की अपील
गणेशोत्सव समिति ने भिलाईवासियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है और इसे एक सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का आग्रह किया है। इस वर्ष का गणेशोत्सव न केवल धार्मिक उल्लास का पर्व होगा, बल्कि यह भिलाई की सांस्कृतिक पहचान को भी एक नई ऊंचाई देगा। सेक्टर-2 की गणेश प्रतिमा और पंडाल को देखने के लिए सिर्फ भिलाई नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचने की उम्मीद है।
Subscribe to my channel


